FlpDuniya.Com - Tools By Dheeraj Rock
Guide

Digital Safar 2027 By - Dheeraj Rock

✍️ Written by Dheeraj Yadav 📅 Published 17 Sep 2026 🔄 Last updated 18 Sep 2026 ⏱ 1 min read

Quick Answer

धीरे-धीरे Google AdSense, YouTube और ऑनलाइन कमाई के बारे में सीखना शुरू किया। उस समय कमाई बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन इतनी जरूर हो जाती थी कि अपनी कुछ जरूरतें

Digital Safar 2027 By - Dheeraj Rock
मेरा सफर 2017 से शुरू हुआ था…

जब Jio का SIM आया, तब इंटरनेट की दुनिया ही बदल गई थी।
मेरे लिए भी यह एक नया सफर था।

धीरे-धीरे Google AdSense, YouTube और ऑनलाइन कमाई के बारे में सीखना शुरू किया। उस समय कमाई बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन इतनी जरूर हो जाती थी कि अपनी कुछ जरूरतें खुद पूरी कर सकूं।

फिर आया Lockdown…

लोग घरों में थे और मोबाइल का इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया। इसी दौरान YouTube पर मेरा एक चैनल अच्छा चलने लगा।

मुझे आज भी याद है, जब पहली बार $400 का payout मिला था।
उस दिन जो खुशी हुई थी, उसे शायद शब्दों में बताना मुश्किल है।

इसके बाद धीरे-धीरे अच्छी income आने लगी। मेरा How-To चैनल भी revenue दे रहा था।

लेकिन सच कहूं तो मेरी असली खुशी कहीं और थी…

मुझे DJ Remix और गानों के साथ experiment करना ज्यादा पसंद था।

और यहीं मैंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने आगे की पूरी कहानी बदल दी।

मैंने गानों के remix videos upload करना शुरू कर दिया। शुरुआत में views बढ़े, revenue भी boost हुआ और लगा कि शायद यही सही रास्ता है।

लेकिन हर बढ़ती हुई कमाई हमेशा सही दिशा का संकेत नहीं होती।

एक समय ऐसा आया जब YouTube ने मेरे चैनल का monetization बंद कर दिया।

आज पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है—
गलती कमाई करने की नहीं थी, गलती उस रास्ते को चुनने की थी।

YouTube की मौजूदा monetization policies भी original और authentic content को महत्व देती हैं और दूसरे लोगों के content को पर्याप्त बदलाव के बिना इस्तेमाल करने पर monetization हट सकता है।

लेकिन…

कहानी यहां खत्म नहीं हुई थी।

असल कहानी तो इसके बाद शुरू हुई।

क्या हुआ मेरे चैनल के बाद?
मैंने क्या खोया?
क्या दोबारा शुरुआत की?
और आज इतने साल बाद मैं फिर से उसी दुनिया में क्यों लौट रहा हूं?

अगर आगे की कहानी जानना चाहते हैं, तो कमेंट में “NEXT” लिखिए।

💬 Comments (0)

No comments yet.